• Sat. Aug 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने बताया हमास डालेगा हथियार, लेकिन इसराइल ने रखी ये शर्त

Byadmin

Jul 31, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, @WhiteHouse

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि बोर्ड ऑफ़ पीस ने हमास के साथ समझौता किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

हमास के हथियार छोड़ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद इसराइल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

हमास के निरस्त्रीकरण पर सहमति के बाद पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में इसराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आज सुबह ग़ज़ा पट्टी में कूटनीतिक प्रगति से जुड़ी विभिन्न ख़बरों के संबंध में इसराइल ने दोहराया है कि जब तक हमास का वास्तविक निरस्त्रीकरण नहीं होता, तब तक इसराइली रक्षा बल (आईडीएफ) मौजूदा येलो लाइन से पीछे नहीं हटेगा.”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनके ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ ने ग़ज़ा में हमास और दूसरे सशस्त्र समूहों के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वे हथियार डाल देंगे.

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि संगठन ने ग़ज़ा में पूरी तरह हथियार डालने के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के प्रस्ताव पर सहमति जताई है.

हमास के साथ समझौते की घोषणा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राष्ट्रपति ट्रंप और पीट हेगसेथ

इमेज स्रोत, @WhiteHouse

इमेज कैप्शन, कैंप डेविड में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राष्ट्रपति ट्रंप और पीट हेगसेथ

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास के हथियार छोड़ने को अपनी विदेश नीति की एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

By admin