• Thu. Apr 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी ‘रद्द’ करने के लिए ईरान की सराहना की, ईरान क्या बोला

Byadmin

Apr 23, 2026


महिलाएं

इमेज स्रोत, truthsocial/@realDonaldTrump

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन महिलाओं की रिहाई की मांग की थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिन आठ ईरानी महिला प्रदर्शनकारियों को फ़ांसी दी जानी थी, अब उन्हें फ़ांसी नहीं दी जाएगी. हालांकि, ईरान ने साफ़ किया कि इन महिलाओं को फ़ांसी देने का कोई इरादा ही नहीं था.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा,”बहुत अच्छी ख़बर आ रही है. मुझे बताया गया कि इन सभी आठ महिला प्रदर्शनकारियों को नहीं मारा जाएगा. चार को तो फ़ौरन रिहा कर दिया जाएगा और बाक़ी चार को एक महीने तक जेल में रहना होगा. मैं ईरान और उसके नेताओं की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति होने के नाते मेरी अपील मानकर इन महिलाओं की फांसी की सज़ा रद्द कर दी.”

ट्रंप ने मंगलवार को ईरानी शासन से इन महिलाओं के बारे में पूछा था और लिखा था कि उनकी रिहाई ‘हमारी बातचीत की अच्छी शुरुआत होगी.’

ऐसा तब हुआ जब ख़बरें आ रही थीं कि जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल इन महिलाओं को ईरान में फांसी दी जाने वाली है.

बीबीसी अरबी के मुताबिक़, ईरानी न्यायपालिका से जुड़ी मिज़ान न्यूज़ एजेंसी ने बताया, “ट्रंप को झूठी ख़बरों ने गुमराह किया, जो विरोधी मीडिया चैनलों ने फैलाई थीं. कुछ महिलाएं पहले ही रिहा हो चुकी हैं और बाक़ी पर ऐसे आरोप हैं जिनमें मौत की सज़ा नहीं बनती.”

युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने बारह से ज़्यादा लोगों को फ़ांसी दी है. इनमें से कुछ पर इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था और कुछ इस साल की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल थे.

By admin