07:03 AM, 23-Apr-2026
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।
06:44 AM, 23-Apr-2026
एसआईआर को लेकर राज्य में मचा रहा घमासान
इस चुनाव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया के जरिए एक खास समुदाय के नाम हटाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि यह फर्जी मतदाताओं को हटाने की कार्रवाई है। करीब 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। हालांकि ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ जैसे नए मानदंड को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें नाम की स्पेलिंग, उम्र आदि में अंतर के आधार पर छंटनी की गई है।
06:41 AM, 23-Apr-2026
बीरभूम – पीठासीन अधिकारी ने बताई कैसी है तैयारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत बीरभूम के एक मतदान केंद्र पर मॉक मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। वहीं पीठासीन अधिकारी स्वाति सरकार पाल ने कहा, ‘सुरक्षाकर्मी बाहर व्यवस्था संभालेंगे और मतदाताओं को अंदर भेजेंगे। इन चुनावों में बीएलओ (बोर्ड ऑफ लाइन ऑफिसर) की अहम भूमिका होती है और वही मतदाताओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजते हैं…ईवीएम ठीक से काम कर रही है। अगर कोई समस्या आती है तो हम सेक्टर अधिकारी को सूचित करेंगे, मशीन को 15 मिनट के भीतर बदल दिया जाएगा।’
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Mock polling underway at a polling station in Birbhum. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/G1wK8sQR5p
— ANI (@ANI) April 23, 2026
06:33 AM, 23-Apr-2026
चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
पश्चिम बंगाल में करीब 2,407 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियां, जिनमें 2.4 लाख से अधिक जवान शामिल हैं, तैनात किए गए हैं। 7,384 मतदान केंद्रों को ‘अति संवेदनशील’ या ‘क्रिटिकल’ घोषित किया गया है और क्विक रिएक्शन टीम भी तैनात की गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल-सक्षम ईवीएम, रैंप और प्राथमिकता कतार जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए गए हैं।
06:32 AM, 23-Apr-2026
80 सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला
पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में हैं और कुछ धार्मिक संगठनों की भी एंट्री हुई है। गुरुवार को जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व मिदनापुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
06:32 AM, 23-Apr-2026
बंगाल- पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों की 152 सीटों पर लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था। हालांकि चरणों की संख्या कम हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग ने सख्त नियमों के पालन के लिए कई नए कदम उठाए हैं।
06:29 AM, 23-Apr-2026
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मॉक पोल
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में, बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां चल रही हैं। गोलपारा हाई स्कूल में तैयारियां परखी जा रही है।
#WATCH | Birbhum, West Bengal: Preparations underway for Mock poll for the West Bengal Assembly Polls in Bolpur assembly constituency. Visuals from Goalpara High School. pic.twitter.com/8Kgj94bakU
— ANI (@ANI) April 23, 2026
06:27 AM, 23-Apr-2026
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां चल रही हैं। चेन्नई हाई स्कूल में तैयारियां परखी जा रही है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Preparations underway for Mock poll for Tamil Nadu Assembly Polls. Visuals from Chennai High School. pic.twitter.com/x8Hpat102R
— ANI (@ANI) April 23, 2026
06:26 AM, 23-Apr-2026
तिरुचिरापल्ली के मतदान केंद्र पर मॉक मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत तिरुचिरापल्ली के एक मतदान केंद्र पर मॉक मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Mock polling underway at a polling station in Tiruchirappalli. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/JW7PBokniL
— ANI (@ANI) April 23, 2026
06:25 AM, 23-Apr-2026
चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में मॉक पोल
चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में निर्धारित मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026