• Tue. May 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: परिवार ने कहा हत्या, ससुराल पक्ष ने मानसिक बीमारी का दावा किया

Byadmin

May 19, 2026


ट्विशा शर्मा

इमेज स्रोत, Photo credit Twisha’s family

इमेज कैप्शन, ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल में एक रिटायर्ड जज के बेटे के साथ हुई थी (फ़ाइल फ़ोटो)

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

“हम एक बहुत बड़े सिस्टम से लड़ रहे हैं.”

भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके पिता नवनिधि शर्मा का यह आरोप अब इस मामले के केंद्र में है. बीते 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा का शव मिला था. उनके परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है तो वहीं ट्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि उन्होंने ख़ुदकुशी की.

पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, के खिलाफ़ दहेज के लिए प्रताड़ना और दहेज मांगने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

ट्विशा के व्हाट्सएप चैट्स में उन्होंने अपने परिवार से कई मर्तबा ससुराल पक्ष और पति समर्थ सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी. वहीं ससुराल पक्ष ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

(कहानी में दिए गए कुछ विवरण विचलित कर सकते हैं)

By admin