अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘ठुमक-ठुमक’ दर्शकों के दिल को जीत रहा है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के डांस ने चार चांद लगा दिए हैं। इस गाने को आवाज दी है देव नेगी और अकासा सिंह ने। तनिष्क बागची ने इसे संगीत दिया है। इसके बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।