• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हेड मास्टर के यौन शोषण के ख़िलाफ़ साथ लड़ते हुए शादी करने वाले जोड़े की कहानी

Byadmin

Sep 21, 2026


ज़िया और युसरॉन कैमरे की ओर मुस्कुरा रहे हैं - ज़िया ने गहरे गुलाबी रंग का हिजाब पहना है और सिर पर धूप का चश्मा लगाया हुआ है, जबकि युस्रोन ने खुली गर्दन वाली सफेद शर्ट पहनी है.
इमेज कैप्शन, ज़िया और युसरॉन दोनों लोम्बोक के एक बोर्डिंग स्कूल में मेधावी छात्र थे.

(चेतावनी: इस स्टोरी के विवरण आपको परेशान कर सकते हैं.)

फ़ोन के दूसरी तरफ़ से आई आवाज़ सुनकर युसरॉन अज़्ज़ाहिदी का दिल बैठ गया. उन्होंने अपनी बहन के नंबर पर फ़ोन किया था. बहन ने उन्हें मैसेज करके तुरंत कॉल करने को कहा था.

लेकिन लाइन पर उनकी बहन नहीं थी. फ़ोन पर युसरॉन के पुराने स्कूल के हेड मास्टर थे. वो युसरॉन के पारिवारिक घर में मौजूद थे.

युसरॉन कहते हैं, “मुझे पता था. मुझे ठीक-ठीक पता था कि वह किस बारे में बात करना चाहते थे.”

अहमद इमानुद्दीन सुमार को उनके स्टूडेंट्स “अबाह” यानी “पिता” कहकर बुलाते थे. उनकी एक प्रतिष्ठा थी, जिसे बनाए रखना उनके लिए बहुत ज़रूरी था.

By admin