• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार के जमुई में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला, राहुल गांधी से लेकर श्रेयसी सिंह तक क्या बोले

Byadmin

Sep 21, 2026


जमुई के एसपी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, जमुई के एसपी ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए इस मामले में एफ़आईआर दर्ज करने की बात कही है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि छात्रा की पहचान कर ली गई है और अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.

जमुई पुलिस ने बताया है कि इस मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

वहीं जमुई एसपी ने मीडिया को बताया है कि वायरल वीडियो 19 सितंबर की शाम सात बजे का है, जब दोनों छात्र-छात्रा कोचिंग के लिए गए थे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के जमुई का वीडियो बेहद परेशान करने वाला है.

By admin