• Sat. Sep 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डीयू छात्रसंघ चुनावः दीपांशु शौकीन कौन हैं, जिन्होंने नंगे पैर तय किया जीत का सफ़र

Byadmin

Sep 19, 2026


डूसू चुनाव 2026 में दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी बड़ी जीत हासिल की

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, डूसू चुनाव 2026 में दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वाइस प्रेसीडेंट का चुनाव जीता

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के दीपांशु शौकीन की जीत पर सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है. उनकी जीत ने चारों केंद्रीय पैनल के पदों पर एबीवीपी को क़ब्ज़ा करने से रोक दिया.

दीपांशु एनएसयूआई के सदस्य रह चुके हैं. वो साल 2023 से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और अपने कॉलेज में स्टूडेंट्स के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं.

उन्होंने साल 2023 और 2024 के चुनावों में एनएसयूआई के लिए प्रचार किया और 2025 में संगठन से टिकट मांगा, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. इस बार भी उन्हें एनएसयूआई की तरफ़ से टिकट मिलने की संभावना थी.

दीपांशु ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ये दावे करते हुए कहा, “एनएसयूआई के अंदरूनी मतभेदों की वजह से कई बाग़ी उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा.”

उनका यह भी आरोप है कि एनएसयूआई नेतृत्व की तरफ़ से उन पर ज़्यादा पैसे ख़र्च करने और अलग-अलग कैंपस में बड़ा चुनावी प्रभाव दिखाने का दबाव था.

By admin