• Wed. Jun 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डॉन 3: कामयाबी और इस फ़िल्म सिरीज़ से जुड़ी उतार-चढ़ाव की दिलचस्प कहानी

Byadmin

Jun 10, 2026


शाहरुख खान और रणवीर सिंह

इमेज स्रोत, Satish Bate/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, शूटिंग शुरू होने से कुछ ही हफ़्ते पहले ही रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ को अलविदा कह दिया (सांकेतिक तस्वीर)

फ़िल्म डॉन 3 को लेकर उठा विवाद अब सिर्फ़ अभिनेता रणवीर सिंह बनाम फ़रहान अख़्तर नहीं रहा है. अब इसमें फ़िल्म इंडस्ट्री में अनुबंधों, ज़िम्मेदारी और जवाबदेही जैसे बड़े सवाल भी जुड़ गए हैं. सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि आगे इस कहानी में क्या मोड़ आता है.

सुर्ख़ियां तो सिर्फ़ विवाद दिखाती हैं, लेकिन असली कहानी पर्दे के पीछे है. यह कहानी है एक ऐसी फ़्रेंचाइज़ी की, जिसने बड़ी कामयाबी तो देखी लेकिन पिछले 48 वर्षों में किसी न किसी रुकावट, विवाद या बदक़िस्मती का सामना भी किया, और डॉन 3 तक आते-आते तो मानो ये किसी ‘अभिशाप’ की तरह नज़र आने लगा है.

रणवीर सिंह के बाहर होने की पूरी कहानी समझने से पहले हमें सिनेमाई इतिहास के पन्ने पलटकर ज़रा पीछे जाना होगा जब 48 साल पहले, डॉन पर पहली बार बदक़िस्मती का साया पड़ा था.

डॉन की नींव और पहला हादसा

कहानी की शुरुआत होती है साल 1974 से. निर्देशक मनोज कुमार अपनी फ़िल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ बना रहे थे. फ़िल्म को शूट कर रहे थे- मशहूर सिनेमैटोग्राफ़र नरीमन इरानी.

इरानी ने सुनील दत्त को लेकर कुछ समय पहले ‘ज़िंदगी-ज़िंदगी’ (1972) नाम की एक फ़िल्म बनाई थी जो बुरी तरह फ़्लॉप हो गयी थी. इरानी कर्ज़ में डूबे बेहद ख़राब दौर से गुज़र रहे थे.

By admin