• Tue. Sep 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप के इस फ़ैसले से नाराज़ हुआ अमेरिकी मीडिया, उठाया ये क़दम

Byadmin

Sep 22, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Dibyangshu SARKAR / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है (फ़ाइल फ़ोटो)

बिहार के जमुई में छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.

ममता बनर्जी ने पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मॉरल पुलिसिंग के नाम पर क़ानून हाथ में लेना जायज़ नहीं है.

ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार का यह वीडियो दिल दहला देने वाला है. चौंकाने वाला है. और सच कहूँ तो, इससे मुझे बहुत ग़ुस्सा आया है. मॉरल पुलिसिंग के नाम पर क़ानून हाथ में लेने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए. कोई भी समाज भीड़ को यह तय करने की इजाज़त नहीं दे सकता कि किसे सम्मान मिलना चाहिए, किसे आज़ादी मिलनी चाहिए या किसे सज़ा मिलनी चाहिए.”

“उन छोटे बच्चों से कहना चाहती हूँ- मुझे माफ़ कर देना. मैं आपसे माफ़ी माँगती हूँ. क्योंकि कहीं न कहीं, किसी तरह, हम एक देश के तौर पर आपको बचाने में नाकाम रहे. हम आपकी रक्षा नहीं कर पाए. संस्थाओं और समाज पर आपने जो भरोसा किया था, हम उस भरोसे को क़ायम नहीं रख पाए.”

उन्होंने कहा, “एक राजनीतिक दोहरापन है, जिसे हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते. बीजेपी के नेता उन राज्यों में न्याय की माँग करते हैं, जहाँ उनकी सरकार नहीं है. लेकिन जहाँ उनकी सरकार है, वहाँ वे अन्याय का ज़रिया बन जाते हैं. भारत, अब जाग जाओ.”

दूसरी ओर, बिहार पुलिस की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम ने बताया कि तीन नाबालिग किशोरों को हिरासत में लिया गया है, इस घटना में दो और लोगों की भूमिका का पता चला है.

क्या है मामला

दरअसल, बिहार के जमुई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि नाबालिग़ छात्र-छात्रा एक स्कूटर पर बैठे हुए हैं और युवकों की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है.

इसी दौरान छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं छात्र युवकों के समूह से छात्रा को बचाने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने कहा, “आज सुबह (21 सितंबर) को एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें दो नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ही हमने विक्टिम की पहचान की, उनका बयान रिकॉर्ड किया गया और उसी से पता चला कि ये घटना 19 सितंबर को शाम सात बजे के आसपास की है. जिसमें ये लड़का और लड़की कोचिंग के लिए गए हुए थे.”

“उसी दौरान वो उस क्षेत्र में फ़ोटोशूट करने गए थे जहां पर ये घटना हुई है. ये जमुई थानाक्षेत्र की घटना है. अभियुक्तों की पहचान हो गई है और क़ानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही इस मामले में गिरफ़्तारी हो जाएगी. पीड़ितों ने कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं दी थी लेकिन जब आज उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने आवेदन दिया जिस पर एफ़आईआर दर्ज की है.”

“छह-सात लोग वायरल वीडियो के फ्रेम में दिख रहे हैं. एफ़आईआर में किसी का नाम नहीं है और जांच से ही अभियुक्तों की पहचान की गई है.”

By admin