• Tue. Sep 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन और पाकिस्तान के बीच हुआ नया सीमा समझौता भारत ने क्यों ख़ारिज किया?

Byadmin

Sep 22, 2026


उत्तर-पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के ताक्सकोरगन में पाकिस्तान की सीमा से लगे कुंजेराब दर्रे के पास बर्फ में सैनिक अभ्यास कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, Future Publishing via Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान की सीमा से लगे कुंजेराब दर्रे के पास बर्फ़ में चीनी सैनिकों ने अभ्यास किया.

दशकों से भारत हिमालय के एक विवादित हिस्से में पाकिस्तान-चीन सीमा को मान्यता देने से इनकार करता रहा है.

लेकिन पिछले हफ्ते, पाकिस्तान और चीन ने पर्वतीय क्षेत्र के एक दूरदराज़ हिस्से में एक सीमा को औपचारिक रूप दिया.

इस पर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई.

दोनों देशों ने पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग पर हस्ताक्षर किए हैं. इसे पाकिस्तान ने एक “अहम मील का पत्थर” बताया है, जो भारत के क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच सीमा प्रबंधन, व्यापार और संपर्क पर सहयोग को गहरा करेगा.

भारत ने इस क़दम को क़ानूनी तौर पर आधारहीन बताते हुए ख़ारिज कर दिया. भारत ने कहा है कि वह उस क्षेत्र में स्थित किसी भी पाकिस्तान-चीन सीमा को मान्यता नहीं देता.

By admin