• Tue. Sep 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सिर्फ़ 30 सेकंड की ये आदतें आपके मूड को ठीक कर देंगी

Byadmin

Sep 22, 2026


मेलिसा होगेनबूम

इमेज स्रोत, Melissa Hogenboom

इमेज कैप्शन, अगर हम दिन भर में नियमित रूप से धीमी सांस लेने का अभ्यास करें, तो तनाव को जमा होने और बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है.

अगर आप ख़ुद को बहुत दबाव में महसूस कर रहे हैं, तो मूड को ठीक करने के लिए कुछ बहुत छोटी और आसान “माइक्रोप्रैक्टिस” अपनाने पर विचार कर सकते हैं.

मैं एक शोधकर्ता के साथ वीडियो कॉल पर हूं और बेक़ाबू होकर हंस रही हूं.

मेरा चेहरा सिकुड़ गया है और पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं हंसना बंद नहीं कर पा रही हूं.

मैं नीदरलैंड्स के डेल्फ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी की शोधकर्ता नताली वान डर वाल से बात कर रही हूं. हम “लाफ़्टर योग” के एक छोटे से सेशन में हिस्सा ले रहे हैं.

पारंपरिक योग की तरह इसकी शुरुआत भी सांस लेने की एक कसरत से होती है. इसके बाद आपको बनावटी हंसी हंसने के लिए कहा जाता है.

By admin