• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के नतीज़ों के बारे में अब ये कहा

Byadmin

Jul 2, 2026


कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सिरीज़ का पहला मैच बारिश की वजह से बिना किसी रिज़ल्ट के ख़त्म हो गया.

चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 189 रन बनाए.

लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो पाई और मैच बिना किसी परिणाम के ख़त्म हो गया.

भारत की तरफ़ से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 24 गेंदों पर तूफ़ानी 59 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे.

वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और 6 चौके शामिल थे.
पारी के आख़िरी लम्हों में शिवम दुबे ने सिर्फ़ 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर भारत का स्कोर 189 तक पहुंचाने में मदद की.

आयरलैंड के ख़िलाफ़ भारत दो मैचों की टी-20 सिरीज़ 0-2 से हार गया था. दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली थी.

इसके बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली.

By admin