• Sun. May 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु का सीएम बनते ही जोसेफ़ विजय ने क्यों कहा- ‘मुझे थोड़ा समय दीजिए’

Byadmin

May 10, 2026


तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को पद और गोपनिया की शपथ दिलाई

इमेज स्रोत, @TNDIPRNEWS

इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इसके साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में दो प्रमुख द्रविड़ दलों का वर्चस्व समाप्त हो गया है.

विजय के साथ साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है.

जब विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने पदभार संभाला, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला आदेश शपथ लेने वाली जगह यानी मंच से ही जारी किया.

उन्होंने पहला हस्ताक्षर तमिलनाडु के सभी घरों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के आदेश वाले दस्तावेज़ पर किया.

इसके बाद, विजय ने मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए हर ज़िले में एक स्पेशल फ़ोर्स और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्य बल, ‘लायनेस’ की स्थापना के आदेश भी जारी किए.

By admin