• Wed. Nov 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Byadmin

Nov 25, 2026


तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्छिपिल्लैयार मंदिर में हर बार की तरह दीपक जलाया गया
इमेज कैप्शन, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्छिपिल्लैयार मंदिर में हर बार की तरह दीपक जलाया गया लेकिन चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर हर साल की तरह इस बार भी कार्तिगई दीपम के मौके पर दीपक जलाया गया.

पहाड़ी पर स्थित उच्छिपिल्लैयार मंदिर के दीप मंडप में एक बड़े दीप पात्र में महादीप जलाया गया. भक्तों ने ‘अरोहरा’ के जयकारे लगाए और भगवान के दर्शन किए.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर बने एक खंभे पर दीपक नहीं जलाया गया. इसके विरोध में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मंदिर के सामने प्रदर्शन किया.

मंदिर के दीप मंडप में दीपक जलाए जाने के बाद पहाड़ी के चारों ओर बने परिक्रमा मार्ग पर हज़ारों लोगों ने पूजा-अर्चना की.

वहीं, बीजेपी और हिंदू संगठनों के लोगों ने मांग की कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित खंभे पर भी दीपक जलाया जाए. उन्होंने तमिलनाडु सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

By admin