• Wed. May 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ताइवान ने भारत को छोड़ा पीछे, आगे की राह भी दिख रही मुश्किल

Byadmin

May 27, 2026


ताइवान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ताइवान की टीएसएमसी अपने सेक्टर की सभी कंपनियों पर भारी पड़ती दिख रही है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ताइवान ने सोमवार को शेयर बाजार मूल्य यानी स्टॉक मार्केट वैल्युएशन के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया.

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के शेयरों में आई विस्फोटक तेज़ी रही.

स्टॉक मार्केट वैल्युएशन या मार्केट कैपिटलाइजेशन किसी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैप का संयुक्त मूल्य होता है.

मिसाल के तौर पर भारत में एनएसई और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल बाज़ार वैल्यू या मूल्य अभी 4.92 ट्रिलियन डॉलर है.

हालांकि स्टॉक मार्केट वैल्युएशन के मामले में ताइवान भले ही भारत से आगे निकल गया है, लेकिन आईएमएफ़ के अनुमान के अनुसार भारत की 4.15 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था अब भी ताइवान की 977 अरब डॉलर की जीडीपी से कहीं बड़ी है और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

By admin