• Mon. Aug 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तारिक़ रहमान का भारत दौरा रद्द करने की जो वजह बांग्लादेश ने बताई उसे कैसे देख रहे हैं विशेषज्ञ

Byadmin

Aug 17, 2026


नरेंद्र मोदी और तारिक़ रहमान

इमेज स्रोत, ANI

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान की भारत यात्रा रद्द होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों की फिर से चर्चा होने लगी है.

ढाका में बांग्लादेशी अधिकारियों ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की तैयारियों के संकेत भी दिए थे. भारतीय मीडिया ने संकेत दिया था कि तारिक़ रहमान अगले सप्ताह के मध्य में दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आ सकते हैं.

तब उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों के संबंध बेहतर होने की दिशा में हैं. लेकिन तारिक़ रहमान की यात्रा के रद्द होने के बाद अब विशेषज्ञ कह रहे हैं कि रिश्तों में तल्ख़ी अब भी बरक़रार है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को आधिकारिक तौर पर कहा है कि “यात्रा के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की ज़रूरत है.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने रविवार दोपहर ढाका में विदेश मंत्रालय में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में यह घोषणा की.

By admin