• Fri. Nov 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तिरुपति मंदिर को 207 करोड़ रुपये का सोना दान करने वाले वर्द्धमान जैन कौन हैं?

Byadmin

Nov 27, 2026


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला मंदिर में दान किया गया सोना चढ़ाया गया

इमेज कैप्शन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला मंदिर में दान किया गया सोना चढ़ाया गया

चेन्नई के कारोबारी वर्द्धमान जैन और राधिका जैन ने गुरुवार (26 नवंबर, 2026) को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलो सोने और हीरे के आभूषण भेंट किए. इन आभूषणों की कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला मंदिर में यह भेंट चढ़ाई गई.

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के जनसंपर्क अधिकारी रवि ने बीबीसी को बताया कि भगवान की मूल प्रतिमा को सिर से पैर तक सजाने के लिए सोने और हीरे के 46 तरह के आभूषण भेंट किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि इनमें से 106 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल तिरुमला की देवी के लिए आभूषण बनाने में किया गया है, जबकि बाकी 15 किलोग्राम सोने से तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती देवी के लिए सोने के वस्त्र तैयार किए जाएंगे.

तिरुपति मंदिर

इमेज कैप्शन, तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले नौ दशकों में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में सोना दान में मिला है

टीटीडी के जनसंपर्क अधिकारी रवि, टीटीडी के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (ईओ) एलवी सुब्रमण्यम और पूर्व मुख्य पुजारी डॉ. एवी रमण दीक्षितुलु ने बीबीसी को बताया कि 1933 में ब्रिटिश शासन के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की स्थापना के बाद पिछले नौ दशकों में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में सोना दान में मिला है.

By admin