• Thu. Aug 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तुर्की और सऊदी की फौज भारत के ख़िलाफ़ ‘जंग’ में वाक़ई पाकिस्तान के लिए लड़ेगी?

Byadmin

Aug 13, 2026


पाकिस्तान

इमेज स्रोत, @SPA

इमेज कैप्शन, पिछले हफ़्ते शुक्रवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सऊदी क्राउन प्रिंस, तुर्की के राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जुमे की नमाज़ अदा की थी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पाकिस्तान ने पिछले हफ़्ते सऊदी अरब और तुर्की के साथ एक नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसे मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट नाम दिया गया है.

कहा जा रहा है कि यह समझौता मध्य-पूर्व की उभरती नई सुरक्षा व्यवस्था में पाकिस्तान की स्थिति को मज़बूत करता है और क्षेत्र में उसके हितों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

मक्का समझौता पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच आपसी रक्षा समझौता होने के एक साल से भी कम समय में हुआ है. कहा जा रहा है कि भविष्य में और भी कुछ देश इस डिफेंस पैक्ट में शामिल हो सकते हैं.

भारत के पूर्व विदेश सचिव और दिग्गज डिप्लोमैट श्याम सरन ने द वायर के लिए वरिष्ठ पत्रकार करण थापर से 12 अगस्त को एक इंटरव्यू में कहा कि मक्का समझौता पाकिस्तान का मध्य-पूर्व में रणनीतिक प्रोफ़ाइल और अहमियत बढ़ाता है.

श्याम सरन से करण थापर ने पूछा कि क्या मक्का समझौते ने भारत को बैकफुट पर ला दिया है?

By admin