डिजिटल डेस्क, हैदराबाद । तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहाबद थाना क्षेत्र में एक पोक्सो एक्ट आका आरोपी जमानत से बाहर निकलते ही नाबालिग रेप पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी।
यही नहीं इस हमले के बाद आरोपी ने अपनी खुद की पत्नी और दो बच्चों की भी हत्या कर दी। छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया और वह अब खुद आत्महत्या करने जा रहा है।
आत्महत्या की बात कहने के बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले भी पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया था और वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी की पहचान रंगा रेड्डी जिले के शाबाद मंडल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।
आरोपी नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में POCSO केस चल रहा था। कुछ ही दिन पहले उसे जमानत मिली थी। जमानत पर आते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
क्या बोली पुलिस?
इस पूरे मामले को लेकर फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी ने रात में दो अलग-अलग जगहों पर हत्याएं कीं। इसके बाद, उसने अपने पिता को फोन किया और अपराध के बारे में बताया। जिसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं और हमें कुछ सुराग मिले हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।