• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘थैंक्यू फ्रेंड्स’, पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो; युवाओं को कहा शुक्रिया

Byadmin

Jul 25, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर देश के नाम एक और वीडियो संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला, मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसपर जिस तरह से आपने सकारात्मक सुझाव दिया है, मैं उसके लिए आप सभी को दिल को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी का प्यार बना रहेगा, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से इसी तरह जुड़ता रहेगा। 

पीएम मोदी के पिछले मैसेज में क्या था?

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बयान जारी कर पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं।

पीएम ने कहा था कि कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से, जब संसद का दूसरा हफ्ता शुरू होगा तो हम उस बिल को जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश करेंगे।

पिछले संदेश पर भरकर मिला प्यार 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने इस वीडियो के माध्यम से पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं से बातचीत की थी।

पीएम मोदी ने जैस ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, देखते ही देखते वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ गए थे। इस वीडियो को अपलोड हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और करीब 280 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

By admin