• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी ने आधी रात को इंस्टा पर वीडियो क्यों जारी किया?

Byadmin

Jul 25, 2026


नरेंद्र मोदी और एक प्रदर्शकारी

इमेज स्रोत, Getty Images

बुधवार रात 11 बजकर 52 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दे पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया. कई मायनों में यह उन तरीक़ों से अलग था, जिनसे प्रधानमंत्री आम तौर पर गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर देश को संबोधित करते हैं.

साल 2016 में नोटबंदी की घोषणा से लेकर कोविड-19 महामारी के दौरान दिए गए संबोधनों और हाल ही में संसद में परिसीमन विधेयक पारित न होने पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन तक, भारत के लोग पीएम मोदी को प्राइम टाइम में बोलते हुए देखने के आदी रहे हैं.

इस दौरान सरकारी यूट्यूब चैनल और टीवी चैनल उनका संबोधन लाइव प्रसारित करते रहे हैं.

हालांकि, बुधवार को उनका संदेश आधी रात के क़रीब इंस्टाग्राम वीडियो के रूप में आया, जिसे फ़ोन के फ्रंट कैमरे से वर्टिकल फ़ॉर्मेट में रिकॉर्ड किया गया था.

उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत भी आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द ‘मित्रों’ की बजाय ‘फ़्रेंड्स’ कहकर की.

By admin