• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दतिया में बीजेपी क्यों हारी, कांग्रेस की जीत में क्या सिर्फ़ नरोत्तम मिश्रा फ़ैक्टर थे?

Byadmin

Aug 4, 2026


नरोत्तम मिश्रा

इमेज स्रोत, PTI

इमेज कैप्शन, नरोत्तम मिश्रा को उपचुनाव में बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का नतीजा सिर्फ़ एक सीट का फै़सला नहीं माना जा रहा है बल्कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में यह बीजेपी की पहली बड़ी चुनावी परीक्षा थी.

दूसरी तरफ़ कांग्रेस भी ऐसा चुनाव लड़ रही थी, जहां प्रचार ख़त्म होने से एक दिन पहले ही उसे अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करना पड़ा.

इसके बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हरा दिया.

यह वही सीट थी जो कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती की बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद विधानसभा सदस्यता ख़त्म होने से ख़ाली हुई थी.

चुनाव प्रचार के आख़िरी दिनों में कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए थे. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया.

By admin