• Mon. Jul 7th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

दिनेश लाल यादव निरहुआ,महाराष्ट्र आओ पता चल जाएगा…आपकी भोजपुरी कहां है? निरहुआ के चैलेंज पर क्या बोले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार – maharashtra congress vijay wadettiwar react over dinesh lal yadav nirahua challenge thackerays over hindi marathi language bhojpuri know all

Byadmin

Jul 7, 2025


Dinesh Lal Yadav Nirahua: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद में अब भोजपुर की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के बड़े नेता विजय वडेट्टीवार ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के चैलेंज पर पलटवार किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि वे महाराष्ट्र आकर खड़े हो जाएं, पता चल जाएगा कि भोजपुरी कहां है?

vijay wadettiwar on nirahua remark
निरहुआ के चैलेंज पर बोले कांग्रेस नेता विजय वडेट्‌टीवार।
मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। मीरा रोड पर मराठी नहीं बोलने पर मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार को पीटा था। इसके भोजपुर अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव को निरहुआ ने चैलेंज दिया था। निरहुआ ने कहा था कि मैं मराठी नहीं बोलता हूं। अगर उनमें हिम्मत है तो मुझे महाराष्ट्र और मुंबई से बाहर निकालकर दिखाएं। इस पर मनसे की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। अब महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। वडेट्टीवार ने कहा है कि विजय वडेट्टीवार ने फटकार लगाई दिनेश लाल यादव भले ही भोजपुरी के कलाकार हैं, लेकिन वे महाराष्ट्र और मुंबई के भरोसे पले-बढ़े हैं। इस तरह की भाषा को चुनौती देना उनकी बुद्धि का दिवालियापन है। महाराष्ट्र में आकर खड़े हो जाएं, आपको पता चल जाएगा कि आपकी भोजपुरी कहां है।

Dinesh Lal Yadav: ‘निरहुआ’ की ठाकरे बंधुओं को चुनौती- भोजपुरी बोलने पर मुझे महाराष्ट्र से निकालकर दिखाएं, मनसे का पलटवार- गालों पर तमाचा…

शेलार को वडेट्टीवार ने दिया जवाब
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार भाजपा नेता आशीष शेलार की भी आलोचना की है। वडेट्टीवार ने कहा कि शेलार को पहलगाम की याद आने लगी है, क्योंकि दो भाई एक साथ आ गए हैं। वह छाती पीटकर कह रहे हैं कि आपने पाकिस्तान जाकर सौ आतंकियों को मारा, लेकिन पहलगाम के चार आतंकी अभी तक नहीं मिले हैं। पुलवामा में 250 किलो आरडीएक्स मिला। आप लोगों को बार-बार बेवकूफ नहीं बना सकते, इसलिए उनका डरना स्वाभाविक है। वडेट्टीवार ने तंज कसा और कहा कि दो भाई एक साथ आ गए हैं। वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

‘किसी में दम है तो….’ भोजपुरी स्टार निरहुआ ने दी चुनौती, महाराष्ट्र में मराठी ना बोलने पर हुए विवाद पर भड़के

ठाकरे ब्रदर्स के कार्यक्रम पर बोले वडेट्टीवार
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ठाकरे ब्रदर्स के कार्यक्रम में नहीं जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि यह दो भाइयों का मिलन समारोह था, और उन्होंने मराठी अस्मिता को लेकर कार्यक्रम रखा था। इसमें हम न गए, तो भाजपा को क्यों चिंता हो रही है? हमारी शिवसेना (उद्धव गुट) के साथ महा विकास आघाड़ी में गठबंधन पहले जैसा ही मजबूत है। जब जरूरत होगी, हम साथ आएंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े थे।
निरहुआ बीजेपी के नेता हैं। वह अपने को आजमगढ़ का सेवक लिखते हैं। वह एक बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह अभिनेता और गायक भी हैं। निरहुआ की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।और पढ़ें