• Mon. Aug 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘दिमाग़ी नक्सल’ वाले पीएम मोदी के बयान का इशारा किसकी ओर था?

Byadmin

Aug 17, 2026


नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी की ‘दिमाग़ी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर विपक्षी दलों और आलोचकों ने सवाल उठाए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए ‘दिमाग़ी नक्सल’ शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमाग़ी नक्सल मौके की तलाश में हैं. हिंसा अराजकता के वो रास्ते खोज रहे हैं. इन दिमाग़ी नक्सलियों को पहचानना होगा. इन दिमाग़ी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा.”

पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों और आलोचकों ने पूछा है कि ‘दिमाग़ी नक्सल’ से उनका मतलब किन लोगों से है.

कुछ आलोचकों का आरोप है कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाले युवाओं, बुद्धिजीवियों और विचारकों को इस तरह के शब्दों के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है.

वहीं, बीजेपी ने प्रधानमंत्री के बयान का बचाव करते हुए कहा है कि इसे उसके व्यापक संदर्भ में समझने की ज़रूरत है.



By admin