• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में बारिश के बीच कैसा रहा, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?

Byadmin

Oct 31, 2026


दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक जूता फ़ैक्ट्री में लगी आग

इमेज कैप्शन, दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक जूता फ़ैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली में मंगोलपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जूते की एक फैक्ट्री में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात क़रीब 9.30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित बी-293/294 में हुई.

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौक़े पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग बुझाने के लिए क़रीब 20 दमकल गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग बेहोशी की हालत में मिले. सभी को तुरंत इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

इन छह लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो का अस्पताल में इलाज जारी है.

अधिकारी ने कहा, “आगे की तलाशी और बचाव अभियान जारी है. क़ानून के मुताबिक़ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

समाचार एजेंसी एएनआई से फ़ायर ऑफ़िसर (एडीओ) पारस कुमार ने बताया, “फ़ायर सर्विस को रात क़रीब 9:31 से 9:32 बजे के बीच मंगोलपुरी की एक फ़ैक्ट्री के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी. वहां से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन सभी को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है.”

उन्होंने बताया कि, “यह जूते बनाने वाली यूनिट है, जहां इस परिसर में जूते बनाए और रखे जाते हैं.”

फ़ायर ऑफ़िसर पारस कुमार के मुताबिक़, “आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई थी. हमने इसे बेसमेंट के अंदर ही रोक लिया और आगे फैलने नहीं दिया.”

By admin