• Sat. Aug 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा:आज 70 फीसदी वर्षा के आसार, आखिर राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा? – Kal Ka Mausam 60 To 70 Percentage Chances Of Rain In Delhi On August 15

Byadmin

Aug 15, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 15 Aug 2026 01:28 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश होने की 70 फीसदी और सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 60 फीसदी संभावना है। दिन के दौरान भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। सुबह से दोपहर के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि शाम और रात के समय बारिश कुछ कम होने की संभावना है।


kal ka mausam 60 to 70 percentage chances of rain in Delhi on August 15

बारिश के बीच मनेगा आजादी का जश्न
– फोटो : PTI



विस्तार

दिल्ली में बादल, बारिश के साथ आजादी का जश्न मनेगा। इस बार भी 15 अगस्त की सुबह मौसम का मिजाज भीगा-भीगा सा रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह चार बजे से नौ बजे तक पांच मिमी बारिश होने की 60-70 फीसदी तक संभावना जताई है। दोपहर बाद भी रुक-रुक के हल्की बारिश होती रहेगी। लाल किले पर आजादी के जश्न का समारोह सुबह सात से करीब दस बजे तक चलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के बीच कुछ जगहों पर बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।


By admin