• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली विश्वविद्यालय में भर्ती:वरिष्ठ सहायक और सहायक की नौकरी, 126 रिक्तियों के लिए इस दिन खुलेगी आवेदन विंडो – Delhi University Recruitment 2026: 126 Senior Assistant And Assistant Vacancies, Apply Online From October 23

Byadmin

Oct 20, 2026


दिल्ली विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के कुल 126 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

दिल्ली विश्वविद्यालय की इस भर्ती में दो पद शामिल हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

 























पद का नाम पदों की संख्या वेतन स्तर
सीनियर असिस्टेंट 46 स्तर-6
असिस्टेंट 80 स्तर-4
कुल 126

 

आरक्षण का लाभ संबंधित नियमों और विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुसार दिया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं।


आवेदन कब से और कब तक कर सकेंगे?

ऑनलाइन आवेदन लिंक 23 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 है। हालांकि, विज्ञापन के अनुसार, यदि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि बाद में पूरी होती है, तो वही तारीख अंतिम मानी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम समयसीमा की पुष्टि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन से करनी चाहिए।

सीनियर असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?


  • सीनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  • इसके साथ ही लेवल-4 में असिस्टेंट या समकक्ष पद पर तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

  • उम्मीदवार को कंप्यूटर एप्लीकेशंस, नोट राइटिंग और ड्राफ्टिंग आदि का ज्ञान भी होना चाहिए।

  • अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

असिस्टेंट पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?


  • असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है।

  • उम्मीदवार के पास विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अथवा स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

  • इसके अलावा उम्मीदवार को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आनी चाहिए।

  • कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी जरूरी है।

  • इस पद के लिए अधिकतम आयुसीमा 32 वर्ष निरधारित की गई है।

 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद राशि वापस नहीं की जाएगी। अधूरे विवरण या निर्धारित शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं> आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है:

 




















श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित वर्ग ₹1,000
अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और महिला उम्मीदवार ₹800
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवार ₹600

 

जिन उम्मीदवारों ने 12 दिसंबर 2024 के विज्ञापन संख्या R&P/311/2024 के तहत सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस भर्ती में आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

कैसे होगा सीनियर असिस्टेंट का चयन?

सीनियर असिस्टेंट पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा होगी।



प्रारंभिक परीक्षा


प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रशासन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।



इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे। इसका उद्देश्य अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और इसकी अवधि दो घंटे होगी। इसमें शैक्षणिक प्रशासन एवं प्रबंधन तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू नियमों और उनके उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसी के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

कौशल परीक्षा

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इसमें विश्वविद्यालय की प्रशासनिक इकाइयों के प्रबंधन, कार्यालय प्रक्रिया नियमावली, सूचना प्रौद्योगिकी, टिप्पण लेखन और प्रारूपण से संबंधित कौशल परखे जाएंगे।

कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 50 अंक प्राप्त करना जरूरी है। यह परीक्षा केवल अर्हकारी प्रकृति की होगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं। वेबसाइट पर ‘विज्ञापन-डिपार्टमेंट’ शीर्षक के अंतर्गत ‘डीयू के साथ काम करें’ विकल्प में भर्ती से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।



आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया की शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए। विश्वविद्यालय ने अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है। किसी तकनीकी समस्या के लगातार बने रहने पर उम्मीदवार [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

By admin