• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन पर कहा- हमें सतर्क रहने की ज़रूरत

Byadmin

Oct 20, 2026


मोहन भागवत

इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी के मौक़े पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत को ‘तोड़ने’ की कोशिशें सफल नहीं होंगी.

उन्होंने कहा कि यह सोचना ग़लत है कि सत्ता बदलने से परिस्थितियां बदल जाएंगी. उन्होंने कहा, “ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और आगे भी ऐसा नहीं होगा.”

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) में कथित अपारदर्शिता को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भागवत ने यह भी कहा कि आंदोलनों से बदलाव नहीं आता और समस्याओं का समाधान समाज के भीतर से ही निकलता है.

उन्होंने नागपुर में विजयादशमी के वार्षिक संबोधन में कहा, “भारत उनका मुख्य निशाना है, क्योंकि भारत प्रगति कर रहा है. इन ताक़तों को पता है कि पिछले कुछ दशकों में निर्णायक नीतियों के साथ भारत जिस तरह आगे बढ़ा है, उसे वे बाधित नहीं कर सकते… इसलिए वे भारत और संघ को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.”

भागवत ने यह भी आगाह किया कि जब विरोध प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं या उन्हें उकसाया जाता है, तो उनका इस्तेमाल तनाव, अराजकता और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जाता है.

By admin