• Sat. Oct 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिवाली से पहले सोने और चांदी के दाम क्यों लगातार गिर रहे हैं?

Byadmin

Oct 24, 2026


सोने का आभूषण देखती महिला

इमेज कैप्शन, बीते कुछ समय से सोना और चांदी की क़ीमतें लगातार गिर रही हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

वैश्विक शेयर बाज़ारों में बिकवाली और कच्चे तेल की क़ीमत 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँचने के बीच 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की क़ीमतों पर दबाव बना रहा.

घरेलू बाज़ार में चांदी की क़ीमत दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे फिसल गई.

वैश्विक बाज़ार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 4,030 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी करीब 54 डॉलर प्रति औंस पर थी.

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी का वायदा भाव 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था.

यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब सोने की क़ीमतों में गिरावट आई है.



By admin