• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया की बड़ी ताक़तों पर इस मामले में भारी पड़ रहे पाकिस्तान समेत ये देश

Byadmin

Apr 21, 2026


ईरान और अमेरिका के बीच जंग

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के दूसरे दौर की संभावित बातचीत से पहले सुरक्षा के बंदोबस्त

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ता देख कई देशों ने दोनों के बीच समझौता कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की.

इस संघर्ष का असर सिर्फ़ पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रहा है बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ा है.

ऐसा इसलिए कि इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और सप्लाई चेन बाधित हुई है. और तेल की कीमतों में तेज़ उछाल आया है.

फिर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई, लेकिन बातचीत किसी नतीजे पर पहुँचे बिना समाप्त हो गई.

ख़ास बात ये थी कि इस बातचीत की मेज़बानी संयुक्त राष्ट्र ने नहीं की और ना ही यूरोपीय देशों का कोई शहर ही इसका मेज़बान बना.

By admin