• Fri. Jul 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से 8 वर्ल्ड कप से बाहर क्यों?

Byadmin

Jul 3, 2026


पश्चिम बंगाल में फ़ुटबॉल के फ़ैन काफ़ी नज़र आते हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल में फ़ुटबॉल के फ़ैन काफ़ी नज़र आते हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

17 जून को फ़ुटबॉल प्रशंसकों की खचाखच भरी एक भीड़ में उस समय जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मौक़ा था अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला गोल दाग़ना.

मेसी ने अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाते हुए अपना पहला गोल दागा.

हालाँकि उस भीड़ में अर्जेंटीना का कोई मौजूद नहीं था. उछलते-कूदते प्रशंसकों में से कई लोगों ने अर्जेंटीना की मशहूर अल्बिसेलेस्ते (सफ़ेद और आसमानी नीली) जर्सी पहन रखी थी.

वे सभी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई खुले मैदानों में वॉच पार्टी कार्यक्रमों में शामिल स्थानीय लोग थे. यहां बड़ी स्क्रीन पर वर्ल्ड कप के मैच देखने की व्यवस्था की गई है.

भारत और इंडोनेशिया के कई शहरों में भी इसी तरह सड़कों पर बड़ी संख्या में फ़ुटबॉल प्रेमी जुट रहे हैं.

By admin