• Fri. Jul 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Alpha X Review:आलिया भट्ट पर भारी पड़ी शरवरी; फैंस ने ‘अल्फा’ पर दी मिली-जुली प्रतिक्रिया; बोले- कहानी कमजोर – Alpha X Review Starring Alia Bhatt And Sharvari Movie Fans Reaction

Byadmin

Jul 3, 2026


आलिया भट्ट ने साल 2024 में फिल्म ‘जिगरा’ में एक्शन जॉनर में हाथ आजमाया था, जिसमें वह असफल साबित हुईं। एक बार फिर ‘अल्फा’ में आलिया ने वही कोशिश की है। इस स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी हैं। जानिए, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘अल्फा’ फैंस, ऑडियंस को कैसी लगी। 

आलिया से ज्यादा शरवरी की तारीफ 


‘अल्फा’ को आलिया भट्ट की फिल्म बोलकर प्रमोट किया गया था, शरवरी को सपोर्टिंग रोल की तरह रिलीज से पहले दर्शक देख रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद आलिया पर शरवरी भारी पड़ गई हैं। कई यूजर्स आलिया से ज्यादा तारीफ शरवरी की कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि लोग शरवरी के लिए ‘अल्फा’ फिल्म देखेंगे। आलिया भट्ट में वो बात नहीं है।’ 

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लोग शरवरी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर से भी ज्यादा।’

 

 

 

 



By admin