• Thu. Aug 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘दो हमले और एक धमकी’, एक अज्ञात चिट्ठी से घाटी के कश्मीरी पंडितों में डर फैल गया है

Byadmin

Aug 13, 2026


कश्मीर सुरक्षा कर्मी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, टेलीग्राम पर एक अज्ञात चिट्ठी जारी की गई है जिसमें जम्मू कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी दी गई है

कश्मीरी पंडित रूबन सप्रू को जब इस महीने की शुरुआत में उनके एक दोस्त ने बताया कि उनके समुदाय के ख़िलाफ़ फिर से एक धमकी भरी चिट्ठी जारी हुई है, तो उन्होंने अपना सामान पैक किया और कश्मीर से चले गए.

रूबन सप्रू घाटी में एक ‘कश्मीरी पंडित टाउनशिप’ में रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जान को ख़तरा बताते हुए अपने मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी है.

साल 2022 में राजस्व विभाग में कार्यरत प्रवासी कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की दिनदहाड़े संदिग्ध चरमपंथियों द्वारा हत्या का ज़िक्र करते हुए सप्रू ने कहा, “अगर एक बार ऐसा हो सकता है, तो दोबारा भी हो सकता है.”

सप्रू उन सैकड़ों प्रवासी पंडित सरकारी कर्मचारियों में से एक हैं, जिन्होंने डर के कारण काम पर जाना बंद कर दिया है.

इनमें से कुछ कर्मचारी जम्मू चले गए हैं, जबकि कुछ अन्य छिपकर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. चिट्ठी में उन्हें ‘अपने तौर-तरीक़े बदलने’ की चेतावनी दी गई है.

By admin