• Wed. Sep 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

धनराज नाथवानी कौन हैं जिनको राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर अखिलेश यादव से पूछे जा रहे हैं सवाल?

Byadmin

Sep 30, 2026


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और धनराज परिमल नाथवानी

इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और धनराज परिमल नाथवानी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी को समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर काफ़ी बहस हो रही है.

उनके पिता परिमल नाथवानी कुछ ही महीने पहले एनडीए के समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं.

अब धनराज नाथवानी को विपक्षी इंडिया गठबंधन की प्रमुख घटक पार्टी सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस वजह से सोशल मीडिया पर बहस तेज़ गई है.

अगले साल ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को अहम माना जा रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन को आठ सीटें और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलने की उम्मीद है.

By admin