• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘धरती पर नरक’: ट्रंप ने भारत के बारे में ‘विवादित’ पोस्ट किया शेयर, भारत ने जारी किया बयान

Byadmin

Apr 23, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Allison Robbert/For The Washington Post via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक रेडियो होस्ट के बयान को साझा किया है. (सांकेतिक तस्वीर)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने कई बार मोदी सरकार को असहज किया है (सांकेतिक तस्वीर)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का जन्मसिद्ध नागरिकता के बारे में एक विवादित टेक्स्ट साझा किया है.

इसमें सैवेज ने दावा किया कि मौजूदा कानून, प्रवासियों को अपनी गर्भावस्था के “नौवें महीने” में अमेरिका पहुंचकर स्थानीय कानूनों का फायदा उठाने की अनुमति देता है.

माइकल सैवेज का जो बयान ट्रंप ने शेयर किया है, उसमें लिखा है, “यहाँ एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं. यह देखने के लिए आपको ज़्यादा दूर जाने की ज़रूरत नहीं है. यहाँ अब इंग्लिश नहीं बोली जाती.”

इसके बाद भारत में ट्रंप के इस क़दम की कड़ी आलोचना हो रही है. गुरुवार देर शाम भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस पर एख बयान जारी किया है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin