• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तर भारत में लू का कहर: दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, मई-जून में सताएगी गर्मी

Byadmin

Apr 24, 2026


जागरण टीम, नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को पंजाब के बठिंडा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां लू व भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Weather (3)

लू को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीजन में अभी तक का यह सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली में गुरुवार को सूरज ने तीखे तेवर दिखाए, जिससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। यह इस साल और इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा में मरुस्थलीय शुष्क हवाओं के कारण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे फरीदाबाद का तापमान 43.4 सेल्सियस और रोहतक-सिरसा का 43.3 तक पहुंच गया। दिन के साथ रात के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है।

Weather

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

हालांकि, 25 से 30 अप्रैल के बीच तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को लू जैसे हालात बने।

नर्मदापुरम, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक प्रेरित चक्रवात सक्रिय है, जो बादलों को बनने नहीं दे रहा है।

राजस्थान की ओर से लगातार गर्म हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से जनजीवन प्रभावित है और दोपहर में सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं।

बिहार में मौसम गर्म और शुष्कबिहार के डेहरी में 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कैमूर, गयाजी, शेखपुरा, सिवान के जीरादेई और छपरा में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य का मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है।

Weather (2)

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी, पहाड़ों पर राहत

उत्तराखंड में भी चटख धूप के बीच तापमान लगातार बढ़ रहा है। पंतनगर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहाड़ी जिलों में भी तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिन गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं।

By admin