• Sun. Jul 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा

Byadmin

Jul 26, 2026


धर्मेंद्र प्रधान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन चल रहा था.

राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर लिया है.

इसी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया है.

प्रल्हाद जोशी फ़िलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं और उनके पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी है.

उधर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से वापस जाने की अपील की.

By admin