• Thu. Nov 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी की विवादित टिप्पणियों ने क्या यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया?

Byadmin

Nov 5, 2026


धीरेंद्र शास्त्री की भगवान कृष्ण पर की गई एक टिप्पणी से विवाद हो गया था

इमेज कैप्शन, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान कृष्ण पर की गई एक टिप्पणी से विवाद हो गया था

बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो टिप्पणियों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल है.

समाजवादी पार्टी इन दोनों मुद्दों पर आक्रामक दिखाई दे रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी थोड़ी असहज नज़र आ रही है.

पहली टिप्पणी हिंदू धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री की है, जिन्हें उनके अनुयायी बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं. दूसरी टिप्पणी दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफ़ेसर और आरएसएस से जुड़े संगीत रागी की है.

धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण की तुलना करते हुए विवादित टिप्पणी की थी. वहीं, संगीत रागी ने एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव काका के लिए आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

हालांकि, संगीत रागी ने बाद में सफ़ाई देते हुए माफ़ी मांगी और कहा कि उनकी टिप्पणी किसी ख़ास समुदाय के लिए नहीं थी. वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.

By admin