डिजिटल डेस्क, अबूजा। दक्षिणी नाइजीरिया में पेय पदार्थ पीने से 48 लोगों की मौत हो गई और 100 लोगों का इलाज चल रहा है। शक है कि इस ड्रिंक में मेथनाल था। ओंडो राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि ये मामले ओडिग्बो और इरेले स्थानीय सरकारी इलाकों से सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि कुल 182 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अजाका ने बताया, “यह सब बहुत तेजी से हुआ। इसे पीने के बाद किडनी खराब हो सकती है, आंखों की रोशनी जा सकती है और दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है।” उन्होंने कहा कि इस पेय पदार्थ को पीने के बाद बीमार पड़े कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक व्यक्ति ऐसी ड्रिंक बना रहा था, जिसमें मेथनाल होने का शक है और वह पुलिस जांच में मदद कर रहा है।”