• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नाज़ुक युद्धविराम के बीच अमेरिका से समझौते को लेकर क्या सोच रहे हैं ईरान के लोग

Byadmin

Apr 18, 2026


लीस डूसेट
इमेज कैप्शन, बीबीसी की मुख्य अंतरराष्ट्रीय संवाददाता लीस डूसेट तेहरान से रिपोर्टिंग कर रही हैं

ईरान के उत्तर-पश्चिमी मैदानों में बादाम के पेड़ फूलों से भर गए हैं और एक नाज़ुक युद्धविराम के चलते राजमार्गों पर ज़्यादा यातायात नज़र आ रहा है क्योंकि बहुत सारे ईरानी अपने घरों को वापस लौट रहे हैं.

ताज़ा बर्फ़बारी ने तापमान को गिरा दिया है. ऐसे में तुर्की की सीमा पर बने एक वेटिंग रूम में सफ़ेद बाल वाले एक बैंकर ने हमसे कहा, “मैं अपने बेटे के साथ तुर्की में एक महीने रहा.”

उन्होंने बताया, “उत्तर में बसे मेरे शहर में, इसराइली और अमेरिकी हवाई हमले ज़्यादातर सैन्य ठिकानों पर हुए, घरों और नागरिक ढांचे पर नहीं,”

हिजाब पहने एक बुज़ुर्ग महिला ने स्वीकार किया, “मैं थोड़ी डरी हुई हूँ” और उनका चेहरा चिंता से सिकुड़ गया.

उन्होंने दुखी होकर उन ईरानियों की पीड़ा की चर्चा की जो भीड़भाड़ वाले आवासीय इलाकों पर गिरे बमों और ईरान के बसीज अर्धसैनिक बलों की धमकियों से परेशान हैं.

By admin