• Mon. Jun 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीट की दोबारा हुई परीक्षा, एनटीए ने कहा- रिकॉर्ड 37 दिनों में दोबारा एग्ज़ाम कराया

Byadmin

Jun 21, 2026


नीट यूजी परीक्षा 2026

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 21 जून को दोबारा हुई नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई.

परीक्षा शाम क़रीब सवा पांच बजे तक चली, उसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बयान जारी कर कहा कि री-एग्ज़ाम में 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया.

बयान के अनुसार, “यह परीक्षा देश भर के 5,440 केंद्र और देश से बाहर 14 केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की गई. इस पूरे आयोजन में पुलिसकर्मी, ऑब्ज़र्वर और परीक्षा स्टाफ़ समेत क़रीब सात लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया था.”

“तमाम राज्य सरकारों ने स्टूडेंट्स और उनके परिजनों के लिए केंद्र के बाहर छांव, पेयजल और खाने का इंतजाम किया था. इसके अलावा एंबुलेंस और मेडिकल सुविधाएं भी थीं. कई राज्यों में निःशुल्क यातायात की व्यवस्था की गई थी.”

एनटीए के बयान के अनुसार, “परीक्षा के दौरान, आधार बेस्ड बायोमेट्रिक और फ़ेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, जैमर्स और स्थानीय पुलिस की मदद से दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.”

By admin