• Wed. May 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीट परीक्षा कराने में क्या कोई ख़ामी है और कहां हो सकता है पेपर लीक?

Byadmin

May 13, 2026


स्टूडेंट और एक महिला

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, नीट परीक्षा पर स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स की भी नज़रें रहती हैं

3 मई 2026 को भारत भर में 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स उस परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि वह उनकी ज़िंदगी बदल देगी.

नौ दिन बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनसीटी) ने पहली बार मेडिकल कोर्सों में दाख़िले के लिए होने वाली नीट (यूजी) की पूरी परीक्षा रद्द कर दी.

दोबारा परीक्षा की नई तारीख़ों की अभी घोषणा नहीं की गई है, जिससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स में प्रवेश प्रक्रिया में संभावित देरी को लेकर चिंता बढ़ गई है.

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एजेंसी को 7 मई को परीक्षा के चार दिन बाद, एक व्हिसलब्लोअर से जानकारी मिली थी कि एक ‘गेस पेपर’ का पीडीएफ़ व्हाट्सऐप पर सर्कुलेट किया गया था, जिसमें वास्तविक नीट परीक्षा जैसे ही प्रश्न थे.

अभिषेक सिंह ने कहा, “परीक्षा में किसी भी तरह का उल्लंघन हमारी ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के ख़िलाफ़ है और इससे उन 22 लाख छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी.”

By admin