• Mon. Jul 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीट परीक्षा के रिज़ल्ट पर उठे सवाल के बीच एनटीए की चेतावनी, केजरीवाल बोले- ‘धमकी मत दो’

Byadmin

Jul 20, 2026


नीट 2026 की दोबारा परीक्षा होने के बाद अब इसके नतीजों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नीट 2026 की दोबारा परीक्षा होने के बाद अब इसके नतीजों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं (सांकेतिक तस्वीर)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नीट 2026 की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर एक छात्रा आर्या सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने दावों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसके बाद कई राजनीतिक दल उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए नीट की परीक्षा का संचालन करती है. इस साल नीट के पेपर लीक होने के मुद्दे पर हंगामे के बाद पहले यह परीक्षा रद्द की गई, फिर यह परीक्षा दोबारा हुई.

लेकिन दोबारा परीक्षा के बाद अब इसके रिज़ल्ट पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

वहीं नतीजों को लेकर लग रहे आरोपों के बीच एनटीए ने कहा है कि वह इन आरोपों की जांच कर रही है.

क्या हैं आरोप

आर्या सिंह

इमेज स्रोत, @yadavakhilesh

इमेज कैप्शन, आर्या सिंह का आरोप है कि उन्हें ओएमआर शीट में अलग अंक दिए गए और रिज़ल्ट में अलग

आर्या सिंह ने वीडियो में बताया है कि 13 जुलाई की रात को एनटीए की वेबसाइट पर ओएमआर शीट प्रकाशित हुई.

By admin