• Tue. Apr 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफ़ा: 21 साल के शासनकाल में कितना बदला बिहार?

Byadmin

Apr 14, 2026


नीतीश कुमार

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार साल 2000 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, हालाँकि बिहार में उनका लंबा कार्यकाल साल 2005 में शुरू हुआ (फ़ाइल फ़ोटो- साल 2000 में जब नीतीश पहली बार मुख्यमंत्री बने थे)
सारांश

  • नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
  • उन्होंने एक्स पर एक बयान जारी कर सभी का धन्यवाद किया है.
  • उन्होंने कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका ‘पूरा सहयोग और मार्गदर्शन’ रहेगा.
  • नीतीश कुमार मार्च में बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. उन्होंने राज्यसभा के सांसद पद की शपथ भी ले ली है.

पटना से सटे फुलवारी शरीफ़ के एक एनजीओ में काम करने वाली फ़रीदा खातून अपने पूरे खानदान में सबसे ज़्यादा पढ़ी-लिखी हैं. वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

मज़दूरी करने वाले फ़रीदा के परिवार ने साल 2007 में अररिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उनका दाख़िला करवाया था.

फ़रीदा मूल रूप से मुस्लिम बहुल ज़िला अररिया की रहने वाली हैं, जहां 40 फ़ीसदी से ज़्यादा मुस्लिम आबादी है.

फ़रीदा बीबीसी से कहती हैं, “हम उस इलाक़े के हैं जहां लड़कियों को सिर्फ़ इस्लामिक शिक्षा दी जाती थी. लेकिन मेरा दाखिला स्कूल में कराया गया. उसके बाद यूनिफ़ॉर्म, सैनिटरी नैपकिन, साइकिल, कन्या उत्थान योजना सहित कई योजनाओं का लाभ मिला और मैं पटना यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएशन कर सकी.”

“उस वक़्त लगता था कि नीतीश कुमार लड़कियों के नेता हैं लेकिन बीते कई सालों से लगने लगा कि वो अब सिर्फ़ पॉलिटिक्स कर रहे हैं. वो धर्म पर चल रही राजनीति के एक हिस्सेदार हो गए हैं.”

By admin