• Wed. Nov 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेतन्याहू या आइज़नकोट, सरकार बनाने की होड़ पर इसराइली मीडिया में कैसी चर्चा

Byadmin

Nov 11, 2026


आइज़नकोट

इमेज कैप्शन, इसराइल में सरकार बनाने के लिए बहुमत न गादी आइज़नकोट के पास है और न बिन्यामिन नेतन्याहू के पास

इसराइल में बिन्यामिन नेतन्याहू की अगुवाई वाले गठबंधन के बहुमत तक न पहुंचने के बाद नई सरकार के गठन के लेकर गतिरोध बना हुआ है.

मंगलवार को इसराइल की संसद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, लेकिन नई सरकार के गठन पर बातचीत अभी जारी है.

आम चुनाव में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को संसद में बहुमत नहीं मिल सका है. लेकिन उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के पास भी सत्ता तक पहुंचने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है.

27 अक्तूबर को हुए चुनाव में चुने गए सांसदों ने पद की शपथ ली. इस बीच पूर्व जनरल गादी आइज़नकोट सरकार बनाने के लिए गठबंधन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसराइल के राष्ट्रपति ने रविवार को गादी आइज़नकोट को सरकार बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी.

By admin