• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल बाढ़: तिब्बत में मची तबाही की असल हक़ीक़त क्या चीन बाहर नहीं आने दे रहा है?

Byadmin

Sep 2, 2026


ली कियांग और बाकी चीनी अधिकारी

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बाढ़ के अगले दिन ही 27 अगस्त को चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने तिब्बत का दौरा किया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बीते बुधवार को अचानक आई बाढ़ में नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1,000 को पार कर गया है जबकि तक़रीबन 4000 लोग लापता हैं.

26 अगस्त बुधवार की सुबह जिस दिन अचानक बाढ़ आना शुरू हुई तो उसने सबसे पहले तिब्बत के इलाक़ों में भारी तबाही मचाई.

इस दौरान तिब्बत के हिस्से में नेपाल की सीमा पर बॉर्डर चेकपॉइंट ग्यिरोन्ग पोर्ट पर भारी तबाही का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया. जहां पर लोगों को भागते देखा जा सकता है.

इस सबके बावजूद चीनी प्रशासन ने तिब्बत में इस बाढ़ से सिर्फ़ 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

साथ ही उसका कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा में 546 लोग लापता हैं, जिनमें 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

By admin