• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल: दौरे के बीच कोच और सात खिलाड़ियों को हटाए जाने पर क्यों उड़ रहा मज़ाक

Byadmin

Sep 2, 2026


सरफ़राज़ अहमद

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच सरफ़राज़ अहमद को उनके पद से हटा दिया गया है

मिर्ज़ा ग़ालिब का एक मशहूर मिसरा है- “होता है शबो रोज़ तमाशा मेरे आगे.”

यह मिसरा पाकिस्तान क्रिकेट पर पूरी तरह लागू होता है, बल्कि अगर मिर्ज़ा ग़ालिब आज ज़िंदा होते, तो वो पाकिस्तान क्रिकेट पर पूरा दीवान लिख देते.

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ ऐसी घटनाएं और फ़ैसले लगातार होते रहते हैं जो मज़ाक़िया लगते हैं और पूरी दुनिया में हंसी का कारण बनते हैं.

जैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एक ताज़ा फैसला, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के ख़त्म होने का इंतज़ार करने के बजाय, दौरे के दौरान ही कर दिया गया.

इस फ़ैसले में न सिर्फ़ टीम से सात खिलाड़ियों को हटाकर घर वापस बुला लिया गया बल्कि उनकी जगह पाकिस्तान से सात दूसरे खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेज दिया गया.

By admin