• Thu. Aug 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल में किस वजह से आई विनाशकारी बाढ़, वैज्ञानिकों ने क्या बताया?

Byadmin

Aug 27, 2026


लैंगटांग लिरुंग चोटी का एक मनोरम दृश्य. बर्फ से ढकी चोटी साफ नीले आसमान के नीचे दिखाई दे रही है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंगटांग लिरुंग चोटी के पास एक ग्लेशियर के ढहने से यह आपदा आई होगी

नेपाल और तिब्बत के सीमांत इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर टूटने को एक बड़ी वजह बताया है.

वैज्ञानिकों ने बीबीसी को बताया कि शुरुआती जांच पता चला है कि ग्लेशियर ध्वस्त होने से हिमालय की बर्फ़ तेजी से पिघली होगी.

भूकंप की शुरुआती रिपोर्टों के कारण कई लोगों का मानना था कि एक भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ था. हालांकि, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बाद में स्पष्ट किया कि यह आपदा ‘ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने’ के कारण हुई.

यूएसजीएस के आंकड़ों और घटना का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक विशाल ग्लेशियर के घाटी की तलहटी से टकराने का असर 5.2 तीव्रता वाले भूकंप जितना था.

डंडी विश्वविद्यालय में ग्लेशियर विशेषज्ञ डॉ. साइमन कुक ने बीबीसी को बताया कि उनकी टीम ने पता लगाया है कि नेपाल में लैंगटांग लिरुंग शिखर के पास एक ग्लेशियर का निचला हिस्सा ढह गया है. यह बाढ़ वाली जगह से लगभग 15 किमी पश्चिम में है.

By admin