• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल में जिस ‘ग्लेशियल लेक’ के फटने का ख़तरा है, उसके बारे में क्या पता है

Byadmin

Sep 2, 2026


ग्लेशियर के ढहने के बाद एक झील बन गई है

इमेज स्रोत, Guoxiong Zheng Via FFD Nepal

इमेज कैप्शन, ग्लेशियर के ढहने के बाद एक झील बन गई है जिसके टूटने का ख़तरा है

नेपाली अधिकारियों ने चीन के जल संसाधन मंत्रालय का हवाला देते हुए बीबीसी को बताया है कि रसुवा में स्थित ग्लेशियल लेक यानी ‘लेक टू’ में पानी भरना जारी है.

बाढ़ पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख और सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट बिनोद पराजुली ने कहा कि चीनी आंकड़ों के मुताबिक़ इस ग्लेशियल लेक में 31 अगस्त तक अनुमानित 650,000 घन मीटर पानी जमा हो गया है.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ नेपाली को बताया, “यह ग्लेशियल लेक भरी है. इसलिए इसके फटने का ख़तरा है.”

पराजुली ने बचाव कर्मियों, ख़ासकर जलविद्युत परियोजना की सुरंगों में तैनात कर्मियों को, लेक के फटने की स्थिति के मद्देनज़र सतर्क रहने के लिए कहा है.

अधिकारियों का कहना है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि इस ग्लेशियल लेक के भरने और फटने में कितना समय लगेगा.

By admin